फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में नहीं आया गवाह, सुनवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दोहरे हत्याकांड की सुनवाई कर रही विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में मंगलवार को सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत सभी आरोपी पेश हुए, लेकिन गवाह के न आने से सुनवाई की अगली तारीख 13 मई तय की गई। विभिन्न जेलों में बंद 11 आरोपियों को पास की एक ही जेल में शिफ्ट करने के लिए कोर्ट ने डीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा कि उच्च न्यायालय ने इस मामले में शीघ्र सुनवाई के लिए दिन पर दिन सुनवाई करने के लिए लिखा है, लेकिन सभी आरोपी प्रदेश की अलग-अलग जेलों में निरुद्ध हैं। इन्हें प्रतिदिन सुनवाई में आने की समस्या रहती है। इससे पूर्व भी शासन को इस व्यवस्था के लिए लिखा जा चुका है।
गौरतलब है कि सपा एमएलसी को कमलेश पाठक को सेंट्रल जेल आगरा, उसके चालक आरोपी भागवताचार्य को जिला जेल आगरा, अन्य को फिरोजाबाद, इटावा व हमीरपुर की जेलों से लाया जाता है। एडीजी रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि एडीजे रजत सिन्हा ने सभी आरोपियों को पास की एक ही जेल में शिफ्ट करने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। ताकि उच्च न्यायालय की मंशा पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें