फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र संचालक की जेब काट एक लाख किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के अमावता स्थित जन सहयोगी इंटर कालेज में मंगलवार सुबह बहू को डीएलएड का पेपर दिलाने जा रहे जनसेवा केंद्र संचालक की जेब काट कर एक लाख रुपये पार कर दिए। ग्रामीणों ने आटो चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

गोविंद नगर, औरैया निवासी जितेंद्र पोरवाल शहर के मुंसिफ कोर्ट के सामने जनसेवा केंद्र चलाते है। मंगलवार को वह अपनी बहू को डीएलएड का पेपर दिलाने के लिए ऑटो से अजीतमल क्षेत्र में स्थित जनसहयोगी इंटर कालेज अमावता जा रहे थे।
आटो से उतरने पर जब उन्होंने पैसे देने के लिए जेब में हाथ डाला तो एक लाख रुपये गायब थे। इस पर उन्होंने जेब कटने की बात कहकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे ग्रामीण एकत्र हो गए और ऑटो चालक से पीटकर पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि टप्पेबाजी की तहरीर मिली है। चालक से आटो में सवार अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें