फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पत्नी बोली-अभी तो मेरे हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी...और तुम छोड़कर चले गए

Sat, 22 Mar 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
 मृतक दिलीप की शादी का फाइल फोटो।  - फोटो : मृतक दिलीप की शादी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिधूना/दिबियापुर। शादी के 15 दिन बाद हमले में हाइड्रा चालक पति की हत्या से पत्नी प्रगति का सिंदूर उजड़ गया। वह कह रही है कि अभी तो उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी और पति उसे छोड़कर चला गया।
विज्ञापन


हाइड्रा चालक दिलीप की शादी पांच मार्च को बड़े भाई संदीप की साली प्रगति निवासी सियापुर थाना फफूंद के साथ हुई थी। वर्तमान में दिलीप सेहुद में किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार को उसकी मौत पर पत्नी प्रगति बेसुध हो गई।

वह कहती रही कि पति को किराए के मकान में रहना पसंद नहीं था। इसके चलते उन्होंने दिबियापुर में प्लॉट ले रखा था। पति ने अपना आशियाना बनाकर साथ रहने का वादा किया था, लेकिन अब यह सिर्फ एक सपना ही रह गया।
विज्ञापन


वहीं मृतक के पिता सुमेर सिंह यादव, भाई संदीप, बाबा और सचिन रो-रोकर बेहाल हैं। रिश्तेदार राम नारायण ने बताया कि दिलीप के पिता का क्रेन सर्विस का व्यापार है। दिलीप भी इसमें सहयोग करता था।

अप्रैल माह में दिलीप के छोटे भाई सचिन शादी है, लेकिन घर में खुशियां आने से पहले ही मातम पसर गया। वहीं घटना के बाद परिजन व रिश्तेदारों में चर्चा रही कि सैफई में उपचार के दौरान मेडिकल रिपोर्ट में दिलीप के सिर में पीछे की ओर गोली लगना दर्शाया गया है।

वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष साहर पंकज मिश्रा ने बताया कि दिलीप को गोली मारे जाने के संबंध में जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दिलीप को गोली मारी गई है या नहीं।

मरणासन्न हालत में गेहूं के खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला था चालक

बिधूना/सहार। सहार थाना क्षेत्र के पलिया गांव के पास 19 मार्च को कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हाइड्रा चालक पर हमला कर दिया था। वह मरणासन्न हालत में गेहूं के खेत में पड़ा मिला था।
शुक्रवार को चिचौली मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। चालक की 15 दिन पहले ही शादी हुई थी। मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के नगला दीपा निवासी दिलीप कुमार (24) दिबियापुर थाना क्षेत्र के सेहुद मंदिर के पास रहता था।
वह हाइड्रा चलाता था। 19 मार्च की दोपहर करीब ढाई बजे वह पलिया से निकली पटना नहर के पास गेहूं के खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी बिधूना ले गई। वहां डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
सुधार न होने पर परिजनों ने ग्वालियर व आगरा में उपचार करवाया। इसके बाद चिचौली ले आए। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। एएसपी आलोक मिश्रा ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस को हाइड्रा एक ढाबा पर खड़ा मिला है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि चालक 19 मार्च की दोपहर को बेला थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर हाइड्रा खड़ा कर आराम कर रहा था। तभी वहां पहुंचे बाइक सवार युवक उसको पटना नहर में गिरी कार को निकलवाने की बात कहकर साथ ले गए थे।
सीओ बिधूना भरत पासवान ने बताया कि मृतक के भाई संदीप की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले के खुलासे के लिए एसपी अभिजित आर शंकर ने तीन टीमों का गठन किया है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव पैतृक गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें