फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गोशाला निर्माण से बंद हो रहा मंदिर का रास्ता

Tue, 13 Jan 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। ग्राम पंचायत रामनगर में प्राचीन फटे महादेव मंदिर मार्ग को गोशाला निर्माण के कारण बंद करने के प्रयास पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा मंदिर का रास्ता बंद किया जा रहा है, इससे भक्तों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यह मंदिर रामनगर गांव से लगभग एक किमी दूर खेतों के बीच स्थित है। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे द्वारा इस मार्ग पर खड़ंजे का निर्माण कराया जा चुका है। पुजारी अमित, कुलकांत तिवारी, कमलेश तिवारी, राजू जाटव, संदीप जाटव, लज्जा राम जाटव, सत्य राम कठेरिया और सतीश चंद्र दुबे सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर मार्ग को यथावत रखा जाए और गोशाला का निर्माण रास्ता छोड़कर कराया जाए।
ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव ने बताया कि गोशाला का निर्माण बिधूना की ब्लॉक प्रमुख गीता सेंगर द्वारा कराया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर ने आश्वासन दिया कि नए रास्ते का निर्माण कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें