फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में समा गया राम झरोखा

Sun, 09 Aug 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के धौलपुर बांध से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दो दिन में जलस्तर बढ़ने के बाद शेरगढ़ घाट पर बना राम झरोखा पानी में समा गया है।
विज्ञापन



 
बता दें कि दस दिन पूर्व राजस्थान के इंदिरा सागर, राजीव सागर बांध से छोड़े गए पानी ने यमुना किनारे बसे  बंशियापुर, गौहानी कला व जाजपुर आदि गांवों में बाढ़ की सरगर्मी बढ़ गई थी।


केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारियों सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने रातभर भाग दौड़ की थी। अब दो दिन में यमुना के जलस्तर में करीब पांच मीटर की बढोत्तरी के बाद यमुना पार पट्टी के गांवों मई, अस्ता, अयाना, बीजलपुर, सिखरना, जुहीखा, गूंज, कैथोली, गौहानी, जाजपुर, बंशियापुर, बड़ेरा, सिकरौड़ी आदि में हलचल मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें