फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं देख भड़कीं डीएम

Sun, 09 Aug 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार रात जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में अव्यवस्थाएं देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने मौजूद चिकित्सक को खामियां दूर करने के निर्देश दिए। कहा कि अगली बार उन्हें अस्पताल परिसर में गंदगी मिली तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



 
शुक्रवार रात्रि 10 बजे जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव अचानक जिला अस्पताल पहुंचीं। डीएम को देख अस्पताल में हड़कंप मच गया। डीएम ने सबसे पहले सीएमओ कार्यालय में डाटा फीडिंग की प्रगति जानी। तत्पश्चात अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया।


 
उन्होंने मौजूद चिकित्सक से पूछा कि अस्पताल में कितनी देर पहले सफाई की गई। चिकित्सक ने इस पर चुप्पी साध ली। वार्ड में लगे डयूटी चार्ट में सुबह की मीटिंग के चिकित्सकों ने नाम देख उन्होंने चिकित्सक से दोनों मीटिंगों के डाक्टरों के नाम चार्ट में अंकित किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



 
महिला प्रसाधन में दरवाजे न होने पर डीएम बिफर गईं। उन्होंने एसीएमओ को निर्देश दिए कि जल्द ही महिला प्रसाधन में दरवाजे लगवाए जाएं।


डीएम ने महिला वार्ड पहुंचकर उनका हाल पूछा और समस्याएं सुनीं। कहा कि अगर सप्ताहभर में अस्पताल में फैली अव्यस्थाएं दूर नहीं हुईं तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


 

पांच मिनट पहले बिछी चादर - शुक्रवार रात्रि डीएम के निरीक्षण की सूचना मौजूद चिकित्सक व वार्ड व्बाय को लगी तो आननफानन में उन्होंने सफाई एवं प्रत्येक वार्ड में चादर व अन्य व्यवस्थाएं चुस्त-दुरस्त रखने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी जिला अस्पताल की पोल खुलती नजर आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें