शिकायत करने कोतवाली पहुंचा पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
ट्रक चालक को रविवार की सुबह बोलेरो सवार कुछ लोग गाड़ी में डाल ले गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पत्नी ने ससुर के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने कहा कि मामला आपसी विवाद का है, बात हो गई है वह शाम को घर आ जाएगा।
कोतवाली क्षेत्र के रुदौली गांव के बेटालाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र प्रदीप ट्रक का चालक है। उसकी पत्नी बेबी क्षेत्र पंचायत सदस्य है। रविवार को वह ट्रक लेकर शहर से दिल्ली जा रहा था, अचानक चिरूहुली ओवरब्रिज के पास एक बोलेरो रुकी और उसमें चार लोग उतर कर ट्रक के पास पहुंचे। ये लोग तमंचे से धमकाकर प्रदीप को गाड़ी में डाल ले गए। ट्रक के परिचालक ने परिजनों को सूचना दी। प्रदीप के पिता ने कुछ आरोपियों के नाम भी दिए और कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मामला पैसे के लेनदेन का है। वह सब आपस में रिश्तेदार हैं। बात हो गई है। प्रदीप शाम को घर आ जाएगा।