दिबियापुर (औरैया)। दिबियापुर में सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने जब स्टेज पर प्रस्तुति दी तो समूचा पांडाल तालियों से गूंज उठा। बच्चों ने राष्ट्र भक्ति के साथ भगवान भोले शंकर की भक्ति गीतों पर भी नृत्य किया।
एनटीपीसी में मुख्य महाप्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने झंडा फहराया। इसके बाद यहां परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी औरैया में गैस प्लांट के साथ-साथ सोलर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन हो रहा है। बताया कि एनटीपीसी हाइड्रोजन से भी विद्युत उत्पादन करने हेतु प्रयासरत है। ताकि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखा जा सके। रंगीन गुब्बारे भी छोड़े गए। उत्कृष्ट कार्य के लिए े 10 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। दिबियापुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि कन्हैया लाल गुप्ता, प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. डीपी सिंह, प्रबंधक राघव मिश्रा, सह प्रबंधक डॉ श्याम गुप्ता, प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। नगर पंचायत दिबियापुर कार्यालय में चेयरमैन अरविंद पोरवाल ने अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव एवं सभासदों की मौजूदगी में झंडा फहराया गया।
फफूंद रेलवे स्टेशन पर चौकी इंचार्ज जयकिशोर ने तिरंगा फहराया किया। औरैया जिले में चुनावी ड्यूटी के लिए आए सीआरपीएफ जावानों की बटालियन ने छात्र छात्राओं के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। यहां पर सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट मंगला प्रसाद सिंह ने झंडा फहराया।
भोले शंकर का रूप धरकर कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्रा। संवाद- फोटो : AURAIYA