फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सबमर्सिबल से केबल काट रहे चोर को पकड़कर पीटा

Mon, 14 Apr 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। खेत में लगी सबमर्सिबल से केबल काट कर चोरी कर रहे चोर को खेत मालिक व किसानों ने पकड़कर धुन दिया। मौके पर पहुंची पुलिस चोर को कोतवाली ले गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

तुलसीपुर निवासी शेषनारायण के गांव के बाहर खेत पर सबमर्सिबल लगी है। रविवार रात को फफूंद थाना के चढ़रउआ निवासी बल्लू उर्फ राधाकृष्ण उर्फ जीतू केबल काटने लगा। सबमर्सिबल पर चोर होने की जानकारी पर शेषनारायण ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और केबल काट रहे चोर को पकड़ कर धुन दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई। सोमवार सुबह पीड़ित शेषनारायण ने आरोपी पर चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि केबल काट रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें