फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह केंद्रों पर 9880 परीक्षार्थियों ने दी टीईटी परीक्षा

Mon, 19 Dec 2016 11:14 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
केंद्र पर इंट्री के दौरान तलाशी लेते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के छह केंद्रों पर सोमवार को टीईटी की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 12614 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। लेकिन सख्ती, देरी से पहुंचने व अन्य कारणों के चलते 2734 परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रहें। सभी परीक्षा केंद्रों पर सचल दलों व पर्यवेक्षकों ने निरीक्षण कर परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन बनाया। वही,ं सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रों के आसपास पुलिस तैनात की गई।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह की पारी में जनता इंटर कालेज अजीतमल में 1220 में से 1086, जनता महाविद्यालय में 1500 में 777, तिलक महाविद्यालय में 1500 में 1315, वैदिक टेक्निकल औद्योगिक इंटर कालेज दिबियापुर में 1200 में से 1109, विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय में 1114 में से 353, पब्लिक इंटर कालेज बिधूना में 1586 में से 1138 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

इस प्रकार कुल 8120 परीक्षार्थियों में से 6572 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 1548 परीक्षा से वंचित रहें। वहीं दूसरी पारी में जनता महविद्यालय में 1500 में 1115 ने, तिलक महाविद्यालय में 1494 में 1336 ने और विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय में 1500 में 857 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार शाम की पारी में कुल 4494 परीक्षार्थियों में से 3308 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस पारी में 1186 परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रहे।
विज्ञापन


परीक्षा की निगरानी करने के लिए मंडल पर्यवेक्षक महेश चंद्र गुप्ता ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही केंद्र प्रभारियों को परीक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए। परीक्षा को सफल बनाने के लिए गठित दो सचल दलों की टीम में डायट प्राचार्य, एबीएसए शामिल रहें। वहीं, चार सेक्टर मजिस्ट्रेट टीमों में तीनों तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार, ड़ीएसओ शामिल रहें। इसके साथ ही नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट और नौ स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट की टीम भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी में लगी रही। 

शहर के तिलक महाविद्यालय में सुबह 10:10 बजे तक ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। देरी से पहुंचने पर संगीता, आदर्श यादव आदि कई परीक्षार्थियों को लौटना पड़ा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चेकिंग कराकर ही परीक्षार्थी अपने-अपने कक्ष तक पहुंचे। परीक्षा से वंचित लोगों ने केंद्र के बाहर हंगामा करने का प्रयास भी किया। लेकिन सुरक्षा में लगे सिपाहियों ने उन्हें भगा दिया।

शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई टीईटी की परीक्षा
कस्बे के जनता महाविद्यालय और जनता इंटर कालेज में आयोजित टीईटी की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुबह से ही केंद्रों के आसपास परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। लेकिन विद्यालय के परीक्षा स्टाप द्वारा प्रत्येक परीक्षार्थी को सघन चेकिंग के बाद ही अंदर जाने की अनुमति प्राप्त हो सकी। परीक्षा शुरू होने से पहले सेक्टर मजिस्ट्रेट अरविंद कुठार, तहसीलदार अजीतमल द्वारा दोनों परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के बंडल कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाया गया। परीक्षा को सफल बनाने में प्रशासन द्वारा नामित प्रत्येक सेंटर पर दो-दो पर्यवेक्षकों में इंटर कालेज में सौरभ प्रताप, जीपी गौतम तथा महाविद्यालय में कमलेश पांडेय, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

नहर पुल पर जाम से जूझे टीईटी परीक्षार्थी
दिबियापुर(ब्यूरो)। नगर के कालेजों में टीईटी परीक्षा के चलते सोमवार को दिबियापुर में नहर पुल पर घंटों जाम लगा रहा। जिससे कई परीक्षार्थी देरी से अपने केंद्र पर पहुंच पाएं। हालांकि इस बीच थाना पुलिस की मशक्कत से जाम जल्द ही खुल गया। यही हाल परीक्षा छूटने के बाद भी रहा। यहां बता दें कि वैदिक इंटर कालेज में 1200 एवं वीजीएम कालेज में 1500 परीक्षार्थियों का केंद्र बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें