फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पारा आठ डिग्री पहुंचा, शीतलहर ने बढ़ाई गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-37- अलाव तापते लोग। संवाद
विज्ञापन

-मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। पिछले तीन दिनों से चल रही शीतलहर के बीच बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक जा पहुंचा। दोपहर में धूम खिलने से लोगों को जहां राहत मिली वहीं, सुबह शाम व रात में लोगों ने शीतलहर के चलते गलन का सामना किया। सुबह के समय लोग अलाव तापते नजर आए।
बृहस्पतिवार सुबह के समय कोहरे की हल्की धुंध छाई। वहीं, नौ बजे के करीब धूप खिली, तब तक लोग अलाव तापते नजर आए। दोपहर भर धूप के चलते लोगों को सर्दी से राहत मिली लेकिन शाम छह बजते ही शीतलहर का प्रकोप एकाएक फिर से बढ़ा। बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों में खुद को समेटते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों में शीतलहर के बीच सर्दी में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम पारा पांच डिग्री तक जाने की संभावना है। हालांकि तापमान बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री व अधिकतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि अब धीरे-धीरे शीतलहर चलने से तापमान में और गिरावट होगी। दिन में भी कोहरे की दस्तक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें