दिबियापुर। कस्बा के फफूंद चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने यातायात विभाग में तैनात दरोगा व ठिलिया दुकानदार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। बाद में भाग रहे कार सवार को लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चालक शराब के नशे में था।
कस्बा के मोहल्ला संजय नगर निवसी पप्पू बृहस्पतिवार को फफूंद चौराहे पर मूंगफली की ठिलिया लगाए था। पास में यातायात विभाग के दरोगा रामस्वरूप खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। वहीं ठिलिया पलटने से मूंगफली फैल गई। हादसे के बाद भाग रहे कार सवार को लोगों ने पकड़ लिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। चालक को हिरासत और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार कार चालक नशे में था।