फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बंजर जमीन तलाशने निकली टीम, 50 दुकानदारों में खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ब्लॉक गेट के पास गुरुवार को नगर पालिका परिषद के अधिकारियों की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम बंजर जमीन तलाशने निकली। मौके पर पहुंचकर जमीन की नापजोख की। यह देख वहां के 50 से अधिक दुकानदारों में खलबली मच गई। लगभग एक घंटे तक चली नापजोख में दुकानदार राजस्व टीम के आगे-पीछे घूमते दिखे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की बंजर जमीन (सरकारी) ब्लॉक गेट के समीप है। पालिका के अधिकारियों ने जमीन की जांच के लिए तहसील अधिकारियों को पत्र लिखा था। इस पर गुरुवार की दोपहर लगभग 11 बजे राजस्व विभाग की टीम नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को साथ लेकर मौके पर पहुंची। ब्लॉक गेट के समीप से जेसीज चौराहा तक जमीन की नापजोख की गई।
यह देख दुकानदारों व भवन मालिकों ने नापजोख का कारण पूछा तो कर्मचारियों ने सरकारी बंजर जमीन तलाशने और खाली कराने की बात कही। यह सुनकर वहां मौजूद दुकानदारों में खलबली मच गई। दुकानदारों ने राजस्व टीम को बताया कि वह लोग लगभग 30 से 40 साल से दुकानों को किराये पर लिए हैं।
विज्ञापन

कुछ दुकानदारों और भवन मालिकों ने जमीन खरीदे जाने की बात कही। राजस्व टीम ने अपनी जिम्मेदारी निभाने और पालिका की जगह सुरक्षित किए जाने की बात कही। पालिका अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉक गेट के पास पालिका परिषद की करीब 930 वर्गमीटर जगह बंजर जमीन है। इस पर लोगों की ओर से कब्जा कर रखा गया है। जमीन को सुरक्षित करने के लिए नापजोख की जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पालिका परिषद के आरआई विवेक पांडेय ने बताया कि राजस्व टीम की मदद से नापजोख कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें