औरैया। बकरी चराने के दौरान युवती को बुरी नियत से युवक ने लाही के खेत में खींचा। चीख पुकार सुनकर लोगों को आता देख आरोपी भाग निकला। पुलिस ने एफआईआर दर्जकर जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली के एक गांव निवासी युवती ने कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को खेत में बकरी चरा रही थी। गांव निवासी दुष्यंत ने आकर उसे दबोच लिया। खेत में खींचकर ले जाने लगा। विरोध करने पर पीटा। तभी शोर सुनकर लोग मदद को दौड़े तो वह भाग निकला। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।