फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तेल कारोबारी के गोदाम पर छापेमारी करने गई टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। तेल कारोबारी के गोदाम पर छापेमारी करने गई खाद्य विभाग की टीम ने व्यापारियों पर हमले का आरोप लगाया है। वहीं व्यापारियों ने आरोप निराधार बताते हुए टीम पर उत्पीड़न के विरोध में फंसाने का आरोप लगाया है। सहायक आयुक्त खाद्य की सूचना पर जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ टीम को भेजकर नमूने भरवाए हैं। टीम ने ढाई हजार हजार लीटर तेल सीज किया है। वहीं पैकिंग का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन




बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी व अन्य अधिकारी रामलीला सड़क स्थित बीआर ऑयल पर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। यह कार्रवाई प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत हो रही थी। सहायक आयुक्त खाद्य राजेश द्विवेदी के शिकायती पत्र के अनुसार मौके पर मौजूद खाद्य कारोबारी अंकुर अग्रवाल ने टीम को निरीक्षण करने से रोका।
विवाद बढ़ने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविनाश सिंह ने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही अंकुर अग्रवाल ने अपने भाइयों शरद अग्रवाल, गौरव अग्रवाल और व्यापार मंडल अध्यक्ष अनंत अग्रवाल व रवि अग्रवाल सहित अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर टीम पर हमला कर दिया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II राजेश कुमार द्विवेदी के शिकायती पत्र के अनुसार, व्यापारियों ने टीम के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। पुलिस बल के सहयोग से टीम किसी तरह वहां से निकलकर कोतवाली पहुंची। अधिकारियों का कहना है कि उक्त कारोबारी विभिन्न ब्रांड के खाद्य तेलों की अवैध रिपैकिंग कर रहा था, जिसकी शिकायतें पहले भी मिली थीं।
विज्ञापन





व्यापारियों ने टीम को अगली बार आने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना की जानकारी लखनऊ मुख्यालय और उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। सहायक आयुक्त राजेश कुमार द्विवेदी ने दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह मांग इसलिए की गई है ताकि भविष्य में अधिकारी बिना किसी भय के अपने राजकीय दायित्वों का निर्वहन कर सकें।



व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल और आलोक दीक्षित ने बताया कि व्यापारियों का जबरन विभाग उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारियों ने सिर्फ टीम से बातचीत ही की है। लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए खाद्य सुरक्षा टीम की कार के सामने बैठकर हंगामा भी किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने टीम को वहां से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें