फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: टीम ने छापेमारी कर लिया बालूशाही व छेना का लिया नमूना

Tue, 16 Sep 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-16एयूआरपी14- दिबियापुर कस्बा के फफूंद चौराहे स्थित मिष्ठान भंडार से नमूने लेते खाद्य सुरक्
विज्ञापन
औरैया। बालूशाही में कीड़े निकलने के मामले में अधिकारी ने दुकान पर छापेमारी की। जांच के दौरान बालूशाही व छेना का नमूना लिया। दुकान में कमियां मिलने पर दुकानदार के खिलाफ नोटिस जारी किया है। एक दिन पहले कीड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

दिबियापुर कस्बा निवासी अधिवक्ता सुमोद कुमार ने बताया कि दुर्गा स्वीट हाउस से दो दिन पहले बालूशाही व छेना लेकर घर पहुंचे। आरोप है कि बालूशाही में कीड़ा निकला। इसका वीडियो बनाकर सोमवार को वायरल कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने मामले को संज्ञान लिया। मंगलवार को टीम के साथ फफूंद चौराहे पर स्थित दुर्गा स्वीट हाउस पर पहुंचे। वहां रखी मिष्ठानों की जांच की। संदेह के आधार पर बालूशाही व छेना का नमूना लिया।
विजय कुमार ने बताया कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच के दौरान दुकान में गंदगी मिली। काम करने वाले कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट आदि नहीं मिले। इसको लेकर दुकान मालिक के खिलाफ नोटिस जारी किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने बताया कि दुकान से लिए गए नमूने को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें