फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीबी मशीनों की जांच को नहीं पहुंची टीम

Wed, 04 May 2016 11:43 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
132 केवी असेनी सबस्टेशन पर पांच फीडरों की बीसीबी मशीनें बदले जाने के काम का अंतिम चरण बुधवार को पूरा कर लिया गया। हालांकि बुधवार शाम तक जांच टीम के न पहुंचने के कारण बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। अवर अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि देर शाम तक टेस्टिंग टीम पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह असेनी सबस्टेशन पर लगी नलकूप नंबर एक एवं दो के साथ हरचंदपुर, नौगवां, बेला फीडरों की जर्जर हो चुकीं बीसीबी मशीनों को बदले जाने का काम प्रारंभ कर दिया गया था। इसके चलते इन फीडरों से संबंधित 300 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। कोई वैलल्पिक व्यवस्था न हो पाने के कारण इस भीषण गर्मी में सभी गांवों की बिजली मंगलवार सुबह से ही कटी है। बिजली वितरण खंड के अवर अभियंता राजेश कुमार का दावा था कि बुधवार की शाम तक सभी फीडरों को पूर्ववत बिजली आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी।

परंतु बुधवार की शाम तक नई मशीनों के लिए टेस्टिंग टीम न पहुंचने के कारण सभी तीन सौ से अधिक गांवों की बिजली प्रारंभ नहीं हो पाई। बिजली विभाग के कर्मियों के अनुसार अब गुरुवार की सुबह ही बिजली आपूर्ति प्रारंभ हो पाएगी। हालांकि अवर अभियंता राजेश  कुमार ने दावा किया कि बुधवार रात तक टेस्टिंग टीम पहुंचेगी और बिजली आपूर्ति बहाल कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें