फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: धूप खिली पर गलन से गिरा अधिकतम तापमान

Mon, 12 Jan 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया/बिधूना। जनपद में मौसम के उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार की तुलना में सोमवार को गलन के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं धूप खिली रहने से लोगों को राहत मिली। मौसम में बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई थी। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान घटकर 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज हुआ। हवा की रफ्तार में भी कमी आई और यह लगभग पांच किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन तापमान में आई गिरावट के कारण ठंडक बनी हुई है। उनके अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि यह मौसम खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने सलाह दी कि बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं, गुनगुना पानी पिलाएं। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष तक के बच्चों में सर्दी, खांसी-जुकाम और जकड़न के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ बच्चों में निमोनिया जैसे लक्षण भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दूध पिलाने वाली माताओं को भी अपने खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, ताकि बच्चों को संक्रमण से बचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें