फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बूंदाबांदी के बाद निकली धूप, बीमार हो रहे लोग

Thu, 14 Aug 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। तीन दिनों से रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी दोपहर 12 बजे से दो बजे तक हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन तीन बजे निकली तेज धूप ने उमस के साथ गर्मी बढ़ा दी। इससे लोग बीमार हो रहे।
विज्ञापन

उमस व गर्मी से स्वास्थ्य केंद्रों पर वायरल फीवर, टाइफाइड, सर्दी, जुकाम और पेट संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। लोगों का कहना है कि उमस भरे मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। बार-बार पसीना आने और शरीर में पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन और थकान की समस्या भी बढ़ जाती है।
बिधूना के अधीक्षक डॉ. वीपी शाक्य, बालरोग विशेषज्ञ डॉ. कृपाराम, बेला सीएची के डॉ. जितेंद्र कुमार व एरवाकटरा के एसपी सिंह चौहान का कहना है कि जलभराव, गंदगी और खुली नालियां बीमारियों का मुख्य कारण हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें