फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 05 Jun 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। एक गांव में बुधवार सुबह एक छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने शव लटकता देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन

नवादा ज्वाला प्रसाद निवासी इंदल की सिंह की बेटी प्रिया (16) घटघर ब्रह्मानान स्थित इंटर कॉलेज की छात्रा थी। बुधवार सुबह 11 बजे के करीब उसकी मां संजना ने उसका शव कमरे की छत के कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटकता देखा। शोर मचाने पर अन्य परिजन भी कमरे में पहुंच गए।
अनहोनी पर मां संजना, भाई प्रिंस व वंश कुमार रो-रोकर बेहाल हैं। पिता इंदल सिंह ने बताया कि बेटी बुधवार की सुबह नाश्ता करने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो उसकी मां बुलाने पहुंची थीं। वहां उसका शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ अजीतमल एमपी सिंह, प्रशिक्षु सीओ मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष अजय कुमार ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें