फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: माइनर में उतराता मिला युवक का शव

Thu, 05 Jun 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
हरगोविंद की फाइल फोटो। - फोटो : हरगोविंद की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सहार (औरैया)। बीती दो जून से लापता युवक का शव रामनगर माइनर में उतराता मिला। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद युवक की पहचान हरगोविंद निवासी नंदपुर थाना सहायल के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार पत्नी से रिश्ता टूटने और 25 मई को पत्नी की शादी होने से वह दुखी था। इसी उलझन में घर से निकल गया था। सहार थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में बुधवार को पूर्वांह 11 बजे गांव के कुछ लोग माइनर की ओर गए थे।
वहां पर माइनर में एक युवक का शव पानी में उतराता पाया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा, एसआई देवेंद्र कुमार और एसआई कुलदीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को माइनर से निकलवाकर पहचान के प्रयास किए। शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद युवक की पहचान हरगोविंद उर्फ पुताई (23) निवासी नंदपुर थाना सहायल के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि हरगोविंद दो जून की सुबह 9 बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। तीन जून को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी सहायल थाने में दर्ज कराई थी।
परिजनों के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2023 में बेला के झाबरा गांव की प्रिया देवी से हुई थी, लेकिन अक्तूबर 2024 में प्रिया ने पारिवारिक सहमति से रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद वह अपना सामान लेकर मायके चली गई।
परिजनों का कहना है कि तभी से हरगोविंद मानसिक रूप से टूट चुका था। बीती 25 मई को प्रिया देवी की दूसरी शादी हो गई। इससे वह और ज्यादा परेशान हो गया था। शादी के बाद से वह दुखी रहने लगा था।
माना जा रहा है कि मानसिक तनाव के कारण हरगोविंद ने आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें