फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्टेशन बना ऊर्जा संरक्षण का सहभागी

Tue, 17 Jun 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। भारतीय रेलवे के शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य की दिशा में प्रयागराज मंडल लगातार कदम बढ़ा रहा है। वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (सामान्य) के मार्गदर्शन में फफूंद रेलवे स्टेशन पर भी सौर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन किया गया ।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024–2025 के दौरान फफूंद स्टेशन पर लगाए गए सौर पैनलों की कुल क्षमता 742 किलोवाट रही। अन्य स्टेशनों के साथ मिलकर 3.23 लाख यूनिट से अधिक विद्युत का उत्पादन हुआ।
इससे लगभग 14.77 लाख की रेल राजस्व की बचत हुई। उन्होंने बताया कि फफूंद स्टेशन पर सौर ऊर्जा का यह प्रयोग पर्यावरण के संरक्षण में सहायक है। इससे स्टेशन की विद्युत निर्भरता में भी कमी आई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें