फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रैक की मरम्मत के लिए तीन दिन बंद रहेगी कंचौसी क्रॉसिंग

Tue, 17 Jun 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
बंद कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग। - फोटो : बंद कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग।
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा ट्रैक कंचौसी की पूर्वी क्रॉसिंग मंगलवार से तीन दिन के लिए बंद कर दी गई। क्रॉसिंग बंद होने से आवागमन पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन

ऐसे में औरैया और रसूलाबाद के वाहनों को गंतव्य स्थल तक पहुंचने को पांच से दस किमी. का चक्कर लगाना पड़ा। इससे वाहन चालकों समेत मुसाफिरों को दिक्कत उठानी पड़ी।
कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग से कानपुर देहात जनपद के रसूलाबाद और औरैया की ओर लोग आते-जाते हैं। यहां की क्रॉसिंग पर बड़े वाहनों का भी दबाव ज्यादा है। ऐसे में रेलवे ने कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग पूर्वी पर रेल ट्रैक व सड़क मरम्मत कराने का फैसला लिया।
विज्ञापन

रेलवे ने 17 जून से 19 जून तक क्रॉसिंग बंद कर तकरीबन 500 मीटर तक ट्रैक मरम्मत कार्य तय किया है। यह कार्य मंगलवार को सुबह छह बजे से गुरुवार की शाम छह बजे तक होगा।
इसके लिए क्रॉसिंग पर नोटिस बोर्ड भी लगा दिया गया है। ताकि लोगों को इसकी सूचना मिल सके। मंगलवार की सुबह छह बजे तक कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दी। सुबह आठ बजे के बाद रेलवे कर्मियों ने ट्रैक की मरम्मत कार्य शुरू किया। मरम्मत कार्य के चलते औरैया और रसूलाबाद के आसपास इलाकों के लोगों को आवागमन में दुश्वारी झेलनी पड़ी।
यही नहीं वाहन चालकों को तकरीबन 10 किमी. चक्कर काटना पड़ा । उधर, कंचौसी रेलवे स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रैक व सड़क की मरम्मत के चलते क्रॉसिंग तीन दिन के लिए बंद की गई है। क्रॉसिंग के दोनों तरफ सड़क के साथ ट्रैक मरम्मत कराई जा रही है। ये कार्य पूरा होते ही आवागमन बेहतर हो जाएगा।
विज्ञापन



कॉशन से दौड़ीं एक्सप्रेस ट्रेनें
मरम्मत कार्य से इस ट्रैक पर कॉशन के जरिए अप और डाउन ट्रेनों को पास किया गया। वंदे भारत, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, नीलांचल, कोटा-पटना एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें काॅशन से निकाली गई। यहां पर 30 किमी प्रति घंटा के काॅशन लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें