फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक घंटे देर से खुला स्कूल का ताला, बाहर बैठे रहे बच्चे

Tue, 29 Jul 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
ताला बंद स्कूल के बाहर मौजूद बच्चे। - फोटो : ताला बंद स्कूल के बाहर मौजूद बच्चे।
विज्ञापन
रुरुगंज। एरवाकटरा ब्लॉक के गांव कलारपुर स्थित परिषदीय स्कूल में सोमवार को एक घंटे देर से गेट खोला गया। इस दौरान बच्चे स्कूल के बाहर बैठकर इंतजार करते रहे। नौ बजे शिक्षक पहुंचे, तब बच्चे अंदर जा सके।। शिक्षकों की लेटलतीफी पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

कलारपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय के खुलने का समय सुबह आठ बजे है। आरोप है कि आए दिन शिक्षकों के देर से आने की वजह से स्कूल समय से नहींं खुलता। बच्चे गेट पर बैठकर शिक्षकों का इंतजार करते हैं।
सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। आठ बजे बच्चे स्कूल पहुंचे, लेकिन गेट का ताला बंद था। करीब एक घंटे तक बच्चे स्कूल के बाहर ही बैठे रहे। कई बच्चे उठकर चले भी गए। उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन

करीब नौ बजे शिक्षक स्कूल पहुंचे, तब स्कूल के गेट का ताला खोला गया। विद्यालय में 26 छात्र पंजीकृत हैं। स्कूल में दो शिक्षकों की तैनाती है। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें