फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मजदूर के मकान की छत ढही, सामान दबा

विज्ञापन
घर का गिरा मलबा। संवाद
विज्ञापन
एरवाकटरा। बरौनाकलां गांव में रिमझिम बारिश के दौरान मजदूर के कच्चे मकान की छत ढह गई। मलबे में 50 किलो आटा, दो क्विंटल गेहूं, गैस सिलिंडर, कपड़े और अन्य गृहस्थी का सामान दब गया।
विज्ञापन

बरौनाकलां निवासी दिवंगत सुरेश चंद्र की पत्नी संतोषी देवी अपने बेटे मोनू (25) और 15 वर्षीय बेटी के साथ कच्चे मकान में रहती हैं। परिवार मजदूरी कर गुजर-बसर करता है। छत ढहने से मकान का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
सूचना पर राजस्व लेखपाल धर्मवीर मौके पर पहुंचे और पीड़ित मोनू के क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण किया। लेखपाल ने बताया कि छत गिरने से कमरे में रखा करीब 50 किलो आटा, दो क्विंटल गेहूं समेत गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। नुकसान का आकलन कर जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें