फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कच्चे मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार

Mon, 18 Aug 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-17एयूआरपी06- मलवे में दबे सामान को समेटता पीड़ित परिवार। संवाद
विज्ञापन
सहार। क्षेत्र के पुरवा खुतेमदारी गांव के मजरा पुरवा मदारी में एक कच्चे मकान के कमरे की छत ढह गई। हादसे के समय पूरा परिवार घर के बाहर सो रहा था। इससे सभी लोग बाल-बाल बच गए। पीड़ित ने जिला प्रशासन से आवास दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


मजरा पुरवा मदारी निवासी इकबाल ने बताया कि बारिश के चलते उसका कच्चा मकान जर्जर हो चुका है। शनिवार रात वह पत्नी शायरा और तीन छोटी बेटियों के साथ घर के बाहर सो रहा था। रात में जोरदार आवाज के साथ कमरे की छत और दीवार गिर गई। मलबा गिरने से कमरे में रखा कुछ घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
इकबाल ने बताया कि मकान कच्चा है और बरसात में कई जगह से पानी रिसता है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। घर की मरम्मत या पक्का मकान बनवाना उसके लिए संभव नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई परिवार कच्चे और जर्जर मकानों में रह रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से ऐसे घरों के गिरने का खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता और आवास योजना का लाभ दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें