फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कच्चे मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पूठा गांव में एक कच्चे मकान की छत गिर गई। उसके मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन



अजीतमल तहसील व कोतवाली क्षेत्र के पूठा गांव निवासी प्रबल प्रताप (44) पुत्र दामोदर प्रसाद अपनी छोटी सी टेंट की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। आमदनी कम होने के चलते वो अभी अपने परिवार के साथ पुश्तैनी बने कच्चे मकान में रह रहे थे। रोज की तरह बुधवार रात भी वो अपने घर पर सो रहा था। अन्य परिजन अलग कमरे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे अचानक से मकान की छत भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। जिससे वह मिट्टी के मलबे के नीचे दब गया।
आवाज सुनकर परिजनों की आंख खुल गई। आवाज सुनते ही आसपास व गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर मलबे में दबे प्रबल कुमार को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रबल की शादी करीब 16 साल पहले गीता से हुई थी। उनके तीन बच्चे साक्षी (15), ऋषभ (13) और नौ साल की टीना है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे तहसीलदार जितेश वर्मा ने जरूरी जानकारी ली और परिजनों को ढांढ़स बधाया। परिवार को शासन से आर्थिक मदद दिलवाले का भरोसा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें