फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छह माह पहले अधूरी छोड़ी सड़क, अब तक नहीं बनी

Wed, 15 Oct 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल में आदर्श नगर पंचायत योजना में विकास कार्य परवान नहीं चढ़ा पा रहे हैं। कस्बा आजादनगर मोहल्ले में प्राइमरी स्कूल से हाईवे तक की इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण छह माह पहले कराया गया था लेकिन बनाई गई सड़क को हाईवे से 25 मीटर पहले ही बजट कम होने का हवाला देकर रोक दिया गया है। अधूरे पड़े रास्ते से किनारा कर निर्माण पूरा कर दिया गया है। हाईवे से सड़क न जोड़े जाने से लोगों को दुश्वारी हो रही है।
विज्ञापन


नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल को चार वर्ष पहले आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिला था। इसमें चार करोड़ की ग्रांट भी मिली थी। जिसमें कस्बा के तीन पार्क सहित कई सड़कें बनना मंजूर हुई थी। इसकी रुकी हुई दो करोड़ की ग्रांट नगर पंचायत को अप्रैल माह में मिल गई थी। इसमें विकास कार्य होना शुरू हुए हैं। इसमें पहले से मंजूर आजादनगर मोहल्ले में प्राइमरी स्कूल के सामने पुराने मुगल रोड से हाईवे तक की इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शामिल था। यह कार्य छह महीने पहले कराया गया था।
इसमें सड़क को हाईवे से नहीं जोड़ा जा सका है। हाईवे से 25 मीटर पहले ही सड़क को छोड़ कर कार्य को पूरा कर लिया गया है जबकि यह सड़क हाईवे से जुड़ना इसलिए जरूरी है, क्योंकि तिराहा अजीतमल से गढ़िया रोड पर चौड़ाई कम होने के चलते आए दिन जाम की स्थिति बनती है। लोगों को इस सड़क से पूरी सुविधा मिलने की उम्मीद थी लेकिन इसे अधूरा छोड़कर लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया गया है। कस्बे के लोगों ने इस सड़क को हाईवे तक पूरा कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल की चेयरमेन आशा चक ने बताया कि छूटी हुई सड़क उनके नजर में है। इसका एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। जल्द ही बजट आने के बाद इस सड़क को हाईवे से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


क्या बोले लोग-
आएदिन रहती जाम की समस्या
फोटो-15एयूआरपी 12- रामवीर यादव। संवाद
कस्बा निवासी रामवीर यादव ने बताया कि हाईवे को जाने के लिए तिराहा अजीतमल से गढ़िया रोड से रास्ता है लेकिन उस पर आए दिन जाम की समस्या रहती है। इसके चलते अगर यह रोड पूरा हो जाता है, तो हाईवे पर पहुंचना आसान होगा।


हाईवे को रास्ते से जोड़ना जरूरी
फोटो-15एयूआरपी 13- शिवकांत दुबे। संवाद
कस्बा निवासी शिवकांत दुबे ने बताया कि अजीतमल के लोग अक्सर गढ़िया ओवरब्रिज पर आकर के उतरते है। उससे ये रास्ता सुगम पड़ता है। सीधा कस्बे के लिए आता है। इसलिए इस रास्ते को पूरा हाईवे से जोड़ा जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें