फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर बनी यूपीएसआईडीसी

Mon, 16 Feb 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी अजय अनमोल ने यूपी एसआईडीसी पर किसानों की सस्ती दर पर भूमि खरीदकर प्रापर्टी डीलिंग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


वह  भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले रविवार को प्लास्टिक सिटी गेट पर यूएम मशीन पॉवर व प्लास्टिक सिटी परियोजनाआें के भूमि अधिग्रहण के दायरे में आए भू विस्थापितों की महापंचायत में बोल रहे थे।
 
प्रदेश प्रभारी अनमोल ने कहा कि यदि प्रदेश व देश की सरकारें अधिग्रहीत भूमि पर उद्योग नहीं लगा पा रही हैं तो उन्हें भूमि वापस दे देनी चाहिए।

उन्होंने यूपीएसआईडीसी पर आरोप लगाया कि औद्योगिक विकास के नाम पर झूठे सपने दिखाकर किसानों की कीमती भूमि कौड़ियों के भाव खरीद ली गई है। अब यूपीएसआईडीसी प्रापर्टी डीलर बनकर इस जमीन को प्लाटिंग व हाउसिंग सोसाइटी विकसित करने के नाम पर बेंच रहा है। जो कि भूमि अधिग्रहण नीति के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापंचायत में यूनियन जिलाध्यक्ष संत कुमार तिवारी, आेंकार सिंह राजपूत, राकेश यादव, घनश्याम कुशवाहा, रघुवीर सिंह यादव, डा.सुशील कुमार, ज्ञान सिंह, सरनाम सिंह, विनोद यादव, अभयराम राजपूत, सुघर लाल, राम सिंह, लाल सिंह, सत्यवती, रामदुलारी, केतकी देवी सहित सैंकड़ाें भू विस्थापित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें