फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रसव के बाद प्रसूता ने तोड़ा दम

Tue, 17 Jun 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
अजीतमल। सैफई अस्पताल में भर्ती गर्भवती की प्रसव के दौरान मंगलवार को अचानक हालत बिगड़ गई। अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

ससुराल वाले उसका शव लेकर घर चले गए। वहीं, मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नवजात फिलहाल ठीक है।

अजीतमल कोतवाली के गांव बेरीधनकर निवासी विनय खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी शादी वर्ष 2019 में इटावा जिले के बकेवर सराय इलाही निवासी सरला (26) के साथ हुई थी। सरला की सैफई में प्रसव के बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई।
इसके बाद परिजन नवजात और सरला का शव को लेकर अजीतमल स्थित घर आ गए। उनकी सूचना पर मायके से पहुंचे पिता रघुवीर ने पुलिस को बुलाकर शव का पोस्टमार्टम कराने की अपील की। उधर, सरला की मौत से उनके चार वर्षीय बेटे, पति और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रसव के दौरान महिला की सैफई स्थित अस्पताल में मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें