फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेकर लौट रहे युवक की पुलिस ने सीज की बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लॉकडाउन के दौरान बेला थाना क्षेत्र में अपनी मां की दवा लेकर लौट रहे एक युवक की बेला थानाध्यक्ष द्वारा न केवल बाइक ही सीज की, बल्कि उसके साथ मारपीट कर दी। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही पुलिस अधिकारी थानाध्यक्ष का बचाव करते दिखे।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति मंगलवार की देर शाम अपनी मां के लिए दवा लेने बाजार गया था। दवा लेकर लौटा तो रास्ते में चेकिंग के दौरान बेला थानाध्यक्ष बृजेश भार्गव पुलिस टीम के साथ मौजूद मिले। इस संबंध में पीड़ित का आरोप है कि बेला थानाध्यक्ष द्वारा लॉकडाउन में निकलने का कारण पूछने पर जब उसने दवा का पर्चा दिखाते हुए अपनी मां के लिए खरीदी दवा दिखाई। बावजूद इसके उन्होंने उसकी एक न सुनी और उसकी बाइक सीज करने के साथ ही उसके साथ मारपीट कर अभद्रता की। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष का बचाव किया। इस संबंध में एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि मंगलवार की शाम पीड़ित बताया जा रहा युवक मनाही के बाद भी बेवजह सड़क पर बाइक से जा रहा था। चेकिंग के दौरान उसके पास बाइक के कागज आदि न मिलने पर उसकी बाइक सीज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें