फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाइक बेकाबू होने से हुई थी फोटोग्राफर की मौत

Fri, 20 Mar 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-18- नितिन। फाइल फोटो
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। फोटोग्राफर की मौत बाइक बेकाबू होकर गिरने से हुई थी, इसका खुलासा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में हुआ। हादसे के दिन सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकराने की बात सामने आई थी। हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पसईपुर केशमपुर के मजरा नुन्हा निवासी नितिन राजपूत (32) फोटोग्राफर था। 18 मार्च की देर रात एक कार्यक्रम से वापस लौटते समय देर रात करीब दो बजे पाड़री बाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें नितिन की मौके पर ही मौत हो गई थी। रात में ग्रामीणों ने आलू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने की बात कही थी, जिसके बाद ट्रैक्टर टॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया था।
मामले में बृहस्पतिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया था। शुक्रवार सुबह उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाइक बेकाबू होकर गिरना दिख रहा है। ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक टकराने की बात गलत है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें