अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची अचानक गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में आग जल रही थी, इससे वह बुरी तरह से झुलस गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां उसका उपचार कराया गया।
विज्ञापन
गांव विलावा निवासी गोविंद सिंह की सात वर्षीय बेटी धर्मी शुक्रवार को घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान घर के पास बने एक गड्ढे में पहले से आग जल रही थी। खेलते समय अचानक बच्ची का पैर फिसल गया और वह सीधे आग में जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।