फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संवरने लगा देवकली मंदिर मार्ग

Mon, 28 Jul 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। यमुना किनारे स्थित प्राचीन देवकली मंदिर तक जाने वाली सड़क के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। खानपुर में सीसी रोड बनाए जाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

यहां पर इसके साथ ही दोनों किनारों पर रोशनी के इंतजाम के लिए जल्द ही काम शुरू होगा। वहीं इंटरलॉकिंग फुटपाथ भी बनाया जाएगा। पर्यटन विभाग ने धर्मार्थ योजना के तहत देवकली मंदिर के मार्ग को संवारने का रोडमैप बनाया था। साढ़े चार करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा गया था। जिसे मंजूरी मिल गई थी।
टेंडर प्रकि्रया पूरी होने के साथ ही अब इस मार्ग पर सीसी सड़क का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। इस मार्ग की हालत बहुत खराब थी। अब यसीसी सड़क और दोनों छोर इंटरलॉकिंग के साथ ही आकर्षक लैंप पोस्ट लगने से यहां का नजारा आकर्षक होगा। हालांकि देवकली मंदिर को संवारने का काम अभी तक बाकी है। कागजी कवायद चल रही है।
विज्ञापन

देवकली मंदिर जाने वाले मार्ग के सौंदर्यीकरण होने से सबसे ज्यादा फायदा खानपुर कस्बा को होगा। शहर के दिल्ली-कनपुर हाईवे के बाईपास किनारे और नगर पालिका परिषद की सीमा के बिल्कुल करीब बसे खानपुर कस्बा की यह मुख्य सड़क है। जोकि पिछले कई सालों से जर्जर थी। बारिश के दिनों में यह सड़क अक्सर जर्जर हो जाती है। जिसके बाद निर्माण विभाग को यहां पर पैचवर्क का काम कराना पड़ता था।
विज्ञापन


देवकली मंदिर को जाने वाले मार्ग को बेहतर बनाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही मंदिर को भी संवारा जाएगा।-मोहित सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें