कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर निवासी सुनीता (36) पत्नी राजेश सुबह करीब 11:30 बजे घर के पास लगे हैंडपंप से पानी भरने गई थी। इसी दौरान वहां पर रामकुमार व महावीर पुत्र पन्ना लाल से किसी बात को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि इस पर दोनों भाइयों ने उसकी मारपीट करनी शुरू कर दी।
इसी बीच उसकी पुत्री नेहा (15) जब अपनी मां को बचाने पहुंची तो उन्होंने उसे भी मारना शुरू कर दिया। अपने को बचाने के लिए मां-बेटी दोनों इधर-उधर भागी तो उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे वह घायल हो गई। मोहल्ले के लोगों ने एंबुलेंस को फोन करके दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल नन्हेलाल यादव ने कहा कि जांच चल रही है आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।