गुरुवार की सुबह गिट्टी से लदा ट्रक स्टेशन की तरफ जा रहा था। स्टेशन के किनारे ही डामर सड़क गिट्टी लदे ट्रक के वजन ही धंस गई। सड़क धंसते ही ट्रक अनियंत्रित हो गया। चालक और परिचालक चिल्लाते हुए कूद गए। आस पास ठेला ठेली लगाए दुकानदारों में भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में ट्रक दूसरी तरफ मकान पर तेज आवाज के साथ जा गिरा।
लोड ट्रक मकान पर गिरने से मकान की दीवाल और लिंटर चटक गया। मकान मालिक कमलेश पालीवाल ने बताया कि ट्रक के हटने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देंगे। वहीं सुबह हुई इस घटना से हादसा टल गया।