फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लापता बालक की पानी में डूबने से हुई थी मौत

Sun, 29 Jun 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। अछल्दा थाना क्षेत्र के छछूंद गांव के शिव मंदिर के पास पानी भरे गड्ढे में एक सात वर्षीय बालक का शव उतराता मिला था। वह तीन दिन से लापता था।
विज्ञापन

रविवार को बालक की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह पानी में डूबना बताई गई। फिरोजाबाद के गांव वाजीतपुर निवासी योगेंद्र सिंह का पुत्र शिवा (7) स्कूल की छुट्टी होने पर मां के साथ बुआ भगवती के यहां अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव गौतला आया था।
26 जून को करीब 12 बजे शिवा घर के बाहर खेलने के लिए निकला था, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
शनिवार को तीन दिन बाद गांव से लगभग एक किमी. दूर छछूंद गांव के शिव मंदिर के पास तालाब के पानी में उसका शव उतराता मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रविवार को अछल्दा थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक की मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें