फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चार डिग्री लुढ़कर 32 डिग्री हो गया पारा

Tue, 02 Jun 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रविवार की रात आई आंधी और बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। नौतपा के अंतिम चरण में पहुंचते-पहुंचते गर्मी का असर कमजोर पड़ गया। इससे अधिकतम पारा चार डिग्री लुढ़ककर 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि नौतपा का अब केवल एक दिन शेष रह गया और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आने वाले दिनों में भी तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। रविवार की तुलना में सोमवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं हवा की गति बढ़कर 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। इससे वातावरण में ठंडक बनी रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को 2.1 मिलीमीटर बारिश हुई। तापमान में गिरावट के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस हो गई।

डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी
सरकारी और निजी अस्पतालों में डायरिया, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और मौसम जनित बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने वालों की भीड़ देखी गई। चिकित्सकों को कहना है कि उमस भरे मौसम में खान-पान को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, बच्चों और बुजुर्गों को मौसम में हो रहे बदलाव के दौरान सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन


मौसम का हाल

एक जून- 32 डिग्री सेल्सियस
31 मई- 36 डिग्री सेल्सियस
30 मई- 38 डिग्री सेल्सियस
29 मई- 36 डिग्री सेल्सियस

नोट- अधिकतम तापमान मौसम विभाग के अनुसार, चार दिनों में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री ही रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें