फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दफ्तर से ही बस की लोकेशन का लगेगा पता

Sun, 21 Sep 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-21एयूआरपी01- डिपो के बाहर से रवाना होती बस। संवाद
विज्ञापन
औरैया। रोडवेज चालकों मनमानी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। परिवहन विभाग ने इस चालकों की मनमानी पर नकेल कसी है। डिपो की सभी 65 बसों को जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) से लैस किया गया है। इससे अधिकारी दफ्तर में बैठे-बैठे बस की लोकेशन देख सकेंगे। यदि बेवजह चालक ने बस खड़ी की तो उसे फोन कर चेतावनी देने के साथ स्पष्टीकरण भी लिया जाएगा। जीपीएस लगने के बाद यदि बेवजह चालक बस को रोकता है तो यात्री भी चालक को बस में जीपीएस लगा होने की याद दिलाकर मनमानी पर अंकुश लगा सकेंगे।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले तक रोडवेज डिपों में 78 बसें थीं, जो औरैया से कानपुर, लखनऊ, आगरा, दिल्ली, फर्रुखाबाद, उरई, समेत अन्य लोकल रूटों पर चलतीं थी। इन बसों में 13 ऐसी थीं, जो मियाद पूरी करने के बाद भी संचालित थीं। अक्सर रास्ते में खराब होने के साथ जर्जर होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। इन बसों को बेड़े से हटाने के लिए विभाग के अधिकारियों ने कई बार पत्राचार किया पर उच्चाधिकारियों की स्वीकृति नहीं मिली। इसके चलते जर्जर होने के बाद भी इनका संचालन होता रहा। करीब 15 दिन पहले इन 13 बसों को कंडम घोषित कर क्षेत्रीय कार्यालय इटावा भेज दिया गया। शेष बचीं 65 बसों को जीपीएस से लैस किया गया है। चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह बसों को बेवजह खड़ा कर यात्रियों के लिए परेशानी उत्पन्न न करें। जीपीएस के जरिए बसों की निगरानी शुरू की गई है।
-
रखी जाएगी लोकेशन पर नजर

मौजूदा समय में रोडवेज डिपो में मौजूद सभी 65 बसों को जीपीएस से लैस किया गया है। इससे बसों की लोकेशन पर बराबर नजर रखी जाएगी। यह सिस्टम लग जाने के बाद चालक मनमानी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्पणा मीनाक्षी, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें