फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक की मौत के बाद भी जेसीबी चलती रही

Sun, 21 Sep 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-21एयूआरपी20- खेत पर किया जाता ट्रैक्टर व जेसीबी से काम। संवाद
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र में एक युवक को जेसीबी ने शनिवार देर रात कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी दूसरे दिन जेसीबी चलती रही। पुलिस ने जांच करना भी उचित नहीं समझा जबकि की डीएम ने एनजीटी का हवाला देते हुए रात में खनन व परिवहन पर रोक लगाई थी। इसके बाद भी धड़ल्ले से क्षेत्र में रात होते ही काम शुरू कर दिया जाता है। युवक की मौत के बाद परिजनों में गुस्सा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बम्होरी का पुरवा 22 वर्षीय बाबू उर्फ अभिजीत निषाद बाइक से देवरपुर जा रहा था। गांव के बाहर शराब ठेके के पास एक चकरोड से निकलकर सड़क पर आई जेसीबी ने टक्कर मार दी। मौत की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। मृतक के पिता व भाई समेत काफी संख्या में लोग घटनास्थल पहुंचे। हादसे के बाद चालक जेसीबी छोड़कर फरार हो गया। परिजन ने चालक पर कार्रवाई की मांग करते हुए औरैया रोड को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक की मौत के बाद भी क्षेत्र में दूसरे दिन भी जेसीबी चलती रही।
गांव के श्याम सिंह, सुरेंद्र, दिलीप,अरविंद, संतोष, मुखिया, राजीव आदि ने बताया कि शाम होते ही डीएम के निर्देश का उल्लंघन करते ही जेसीबी दौड़ने लगती है। इसपर पुलिस व विभाग का अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। रविवार को भी गांव के बाहर जेसीबी चलती रही है। वहां काम कर रहे मजदूरों का कहना है कि किसान के खेत का समतलीकरण किया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें