फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे युवक को लोडर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भतीजी की शादी में शामिल होने जा रहे चाचा को सदर कोतवाली क्षेत्र के सीएनजी पंप के सामने सड़क पार करते वक्त लोडर ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के सिकंदरा गड़िया गांव निवासी विनोद सिंह (42) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। भाई करन सिंह ने बताया कि बुधवार को गांव में भतीजी की शादी है। इसके चलते विनोद दिल्ली से मंगलवार सुबह औरैया निवासी बहन के घर पहुंचे। वहां से दोपहर को वह सिकंदरा आने के लिए सीएनजी पंप के सामने कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पार कर रहे थे।
तभी कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरे और लोडर उनके ऊपर से गुजर गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भाग रहे लोडर चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोडर कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे की सूचना पाकर शादी की खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें