फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 29 Jun 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-10- पवन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में घरेलू कलह और मानसिक तनाव के चलते 28 वर्षीय युवक ने रविवार रात फंदे से लटक कर जान दे दी। युवक पिछले 15 दिनों से घर में अकेला रह रहा था। पुलिस की प्राथमिक जांच में पत्नी से विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन

गांव लालपुर निवासी पवन नाथ (28) मजदूर था। वह कच्चे मकान में पत्नी बबली देवी व दो बेटों के साथ रहता था। परिजन के अनुसार करीब दो सप्ताह पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद बबली अपने छोटे बेटे जयदेव को साथ लेकर कानपुर देहात स्थित थाना मंगलपुर क्षेत्र के गांव जलियापुर झींझक अपने मायके चली गई थी।
सोमवार की सुबह पड़ोसी महिला सुमन अपनी बकरी को ढूंढते हुए पवन के सूने घर की तरफ गई। जैसे ही उसने छप्पर के भीतर झांका वहां पवन का शव फंदे से लटका मिला। उसके भाई मजदूरी के सिलसिले में इटावा गए हुए थे। मां सुशीला देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई सुनील ने ससुराल पक्ष पर भाई को पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि पत्नी लगातार फोन पर दूसरे बेटे कार्तिक को भी मायके भेजने का दबाव बना रही थी। मानसिक तनाव के कारण पवन ने करीब 10 दिन पहले अपने बड़े बेटे कार्तिक को कंचौसी स्थित अपनी बुआ सास के यहां छोड़ दिया था। रविवार को भी ससुराल पक्ष से फोन आया था, जिसके बाद से पवन बेहद डरा हुआ था। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-10- पवन की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें