फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भागवत कथा में पांच महिलाओं के जेवरात पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। कस्बा के कौशल्या वाटिका में चल रही भागवत में रविवार देर शाम को आरती के दौरान धक्का मुक्की के बीच पांच महिलाओं के जेवर छिन गए। मामले में देर रात को ग्रामीणों ने आगरा की तीन महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

अयाना के ग्राम प्रधान छोटे लाल गुप्ता द्वारा कौशल्या वाटिका में भागवत कथा करवाई जा रही है। रविवार शाम को कृष्ण जन्म के दौरान पंडाल में करीब 1000 लोगों की भीड़ मौजूद थी। देर शाम को आरती के दौरान प्रसाद वितरण के दौरान हुई धक्का मुक्की में कथा सुनने आईं गांव की प्रेमा देवी व राधिका की जंजीर, माया देवी, कमलेश कुमारी व रीमा परिहार के मंगल सूत्र छिन गए।
इसकी जानकारी आयोजक को देने पर प्रधान पुत्र सुरेंद्र गुप्ता ने गेस्ट हाउस के गेट बंद कर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जानकारी न होने पर गेट खोल दिया गया। गेट खुलते ही तीन महिलाएं सड़क के रास्ते न जाकर खेतों से जाने लगीं। ग्रामीणों को शक होने पर उन्हें पेट्रोल पंप के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में महिलाओं ने आगरा की रहने वाली बताया। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को पकड़कर थाना ले गई।
विज्ञापन

पकड़ी गईं महिलाओं से पूछताछ में मिली जानकारी पर पुलिस ने मौके से भाग निकले कार चालक व दो महिलाओं को कार समेत टूंडला टोल टैक्स के पास से पकड़ लिया। मामले में सोमवार दोपहर को नारी सबला शक्ति संगठन की अध्यक्ष रानी सेंगर ने पीड़ित महिलाओं व ग्रामीणों के साथ थाना पहुंचकर घटना की तहरीर दी।
थाना प्रभारी जय प्रकाश पाल ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही हैं। साथ ही मौके पर एक कार बरामद की गई है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें