फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दूसरे दिन ही डंपर की टक्कर से टूट गया हाइटगेज

Wed, 15 Oct 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-15एयूआरपी 29 - डंपर के बीच में फंसा हाइटगेज।संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद चौराहे के पास स्थित रेल ओवरब्रिज से पहले मंगलवार रात पीडब्ल्यूडी ने हाइट गेज लगा दिया। वहीं एक दिन पहले नहर बाजार पर सहायल तिराहे पर लगाया गया हाइटगेज डंपर की टक्कर से टूट गया। हाइटगेज टूट कर डंपर के इंजन और ट्राॅला के बीच गिर पड़ा। इससे डंपर आगे नहीं बढ़ पाया। चालक बाल बाल बचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हाइटगेज को डंपर से अलग करवाया। डंपर खराब होने से एक साइड खड़ा करवाया गया।
विज्ञापन

कस्बा के फफूंद चौराहे के पास ओवरब्रिज के पास पिछले सितंबर माह में पीडब्ल्यूडी ने जिला प्रशासन के आदेश पर हाइटगेज लगाया जा रहा था। तभी बड़ी संख्या में व्यापारियों ने पहुंचकर हाइटगेज लगाने का विरोध किया था। ऐसे में हाइटगेज लग नहीं सका था। पीडब्ल्यूडी ने अपना पक्ष रखने के लिए कुछ दिन का समय दे दिया गया था।

लोक निर्माण विभाग द्वारा सोमवार रात में यहां हाइट गेज लगा दिया गया। हालांकि इनकी ऊंचाई इस मानक से तय की गई है कि स्कूली बसों और ट्रैक्टरों का आवागमन होता रहे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि सहायल तिराहे पर हाइटगेज टूटने की जानकारी नहीं है। जांच करवाई जाएगी।

फोटो-15एयूआरपी 29 - डंपर के बीच में फंसा हाइटगेज।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें