फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: धूप और उमस ने किया बेहाल, सड़कों पर सन्नाटा

Sun, 21 Sep 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-21एयूआरपी 33- कानपुर रोड पर पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
औरैया। चार दिन पहले हुई बारिश के बाद से सुबह शाम बादल दस्तक दे रहे हैं लेकिन बारिश न होने से उमस लोगों का हाल बेहाल कर रही है। साथ ही साथ दोपहर में तेज धूप भी लोगों को छांव ताकने पर मजबूर कर रही है। रविवार दोपहर लोगों ने पसीने से तरबतर करने वाली गर्मी का अहसास किया।
विज्ञापन

रविवार सुबह की शुरुआत आसमान में घने बादलों के साथ हुई। बारिश की संभावना देख रहे लोगों को तब झटका लगा जब बिन बरसे बादल निकल गए। 10 बजे के बाद तेज धूप ने दस्तक दी। दोपहर भर लोगों ने गर्मी का अहसास किया। शहर की सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा भी दिखा। बाजार में भी चहलकदमी कम रही। नवरात्र को लेकर लोग शाम के समय बाजार में खरीदारी करने निकले। जिसके बाद बाजार में रौनक देखने को मिली। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि फिलहाल बारिश के आसार कम हैं। हालांकि बादलों की दस्तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें