फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर सड़क न बनवाने का आरोप

Mon, 11 May 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना तहसील की ग्राम पंचायत भितरा गांव के नगला बिचौली के लोगों ने ग्राम प्रधान पर चुनावी रंजिश में सड़क का निर्माण कराने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य शुरू न होने पर 14 मई से भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

 
नगला बिचौली के रघुनाथ सिंह, सर्वेश कुमार, सुनील कुमार, पुष्पेंद्र, ओंकार सिंह, संत कुमारी तिवारी ने डीएम माला श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि वे विकास खंड सहार के ग्राम बिचौली के निवासी हैं। उनके रिहायशी मकानों के बीच में कच्ची गली है।

इसमें परनाली का गंदा पानी भरा है। बताया कि ग्राम सभा प्रधान हाकिम सिंह से कई बार नाला साफ कराकर सड़क बनवाने की मांग की लेकिन प्रधान ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने 14 मई से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें