फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दूल्हा करता रहा इंतजार, ब्यूटी पार्लर से दुल्हन को ले गया प्रेमी

Sat, 13 Dec 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ब्यूटी पार्लर के बाहर से प्रेमी के साथ गई दुल्हन के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। अब पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है। देर रात परिवार की दूसरी युवती से दूल्हे की शादी कराई गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक गेस्ट हाउस में दूल्हा स्टेज पर इंतजार करता रहा और दुल्हन सजने के बाद प्रेमी के साथ ब्यूटी पार्लर से चली गई। पुलिस के अनुसार इटावा के रहने वाले एक युवक की शादी फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से तय हुई थी।
बृहस्पतिवार को शहर स्थित गेस्ट हाउस में बरात पहुंची। दुल्हन लेडीज मार्केट स्थित ब्यूटी पार्लर में सजने गई थी। वहां ब्यूटी पार्लर के बाहर प्रेमी बाइक लेकर पहुंचा और दुल्हन बाहर निकलकर उसके पीछे बाइक पर बैठकर चली गई।
विज्ञापन

रात भर परिजन और कोतवाली पुलिस परेशान रही। देर रात पुलिस ने दुल्हन के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की। अब पुलिस की एक टीम दुल्हन की तलाश में जुट गई है। दूसरी तरफ काफी इंतजार के बाद दुल्हन का पता न चलने पर कन्या पक्ष ने परिवार की एक युवती से शादी कराने का प्रस्ताव रखा।
वर पक्ष परिवार के लोगों से बात करने के बाद दूसरी युवती से शादी को राजी हो गए। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने युवती की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें