फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियों के सहारे फिर जीतेंगे चुनाव

Mon, 08 Jun 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के फ्रंटल संगठनों की बैठक हुई। इसमें 2017 के विधानसभा चुनाव को लेकर एक बूथ, दस यूथ का नारा दिया गया। बैठक में सपा महिला सभा, सपा युवजन सभा, सपा लोहिया वाहिनी एवं यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में महिला हितों के कई काम वर्तमान प्रदेश सरकार ने किए हैं। महिला उत्पीड़न के मामलों में खासी कमी आई है। सयुस जिलाध्यक्ष सुधीर कल्लू यादव ने कहा कि एक बूथ दस यूथ एवं सपा सरकार की उपलब्धियों के सहारे आगामी 2017 का विधानसभा चुनाव फिर से सपा ही जीतेगी।

अखिलेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए साइकिल रैली समेत कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गांव, ब्लाक एवं विधानसभा स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर किसान, व्यापारियों एवं आम जन को सपा की नीतियों रीतियों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष बबलू यादव, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष टिल्लू, महिला सभा की जिलाध्यक्ष धन देवी समेत कई अन्य पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। राजेश सेंगर, पंकज यादव, कमलेश राजपूत, राजीव चौहान, नितिन अवस्थी, गौरव यादव, राजवीर यादव, अभिषेक राजावत, दीपक धनपत, छोटू नागर, निर्मल यादव, फिरोज खान, देवेंद्र राजपूत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें