फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्वकर्मियों पर हीलाहवाली के आरोप

Mon, 08 Jun 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय मासिक बैठक जिला कार्यालय दिबियापुर में हुई। इसमें राजस्वकर्मियों द्वारा विभिन्न योजनाओं में हीलाहवाली पर आक्रोश जताया गया। कहा कि अगर राजस्वकर्मियों ने अपने रवैये में सुधार न किया तो संगठन आला अफसरों से उनकी शिकायत करेगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सियाराम पाल ने कहा कि लेखपालाें और कानूनगो की कार्यशैली से जिले में भूमि विवाद बढ़े हैं। जिला महासचिव शिवनाथ गुप्ता ने अपराधियों एवं भूमाफिया की बढ़ती सक्रियता पर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर चिंता जताई।

जिला प्रवक्ता उमाकांत दिवाकर ने कहा कि किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं में लेखपाल हीलाहवाली करते हैं। सत्येंद्र कुमार शर्मा, शिशुपाल सिंह पाल, प्रवीण पालीवाल, राजकिशोर, अजब सिंह, दयासिंह कुशवाहा, भारत सिंह, अजय कुमार, ललित राजपूत, विष्णु दयाल, राजेंद्र कुमार, सोनेलाल, रियासत खां, श्रीकांत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें