फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जनता को धोखा दे रही है प्रदेश सरकार’

Sun, 20 Dec 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सम्मेलन में रविवार को आप विधायक अलका लांबा ने प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी सेवाओं के लिए सपा सरकार को कोसा। उन्होंने कहा कि राम मनोहर लोहिया जातिवाद और परिवारवाद के विरोधी थे, जबकि लोहिया का सहारा लेने वाले पूरी तरह जातिवादी और परिवारवादी है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई सत्ता परिवर्तन की नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की है। 2017 में आम आदमी उत्तर प्रदेश की व्यवस्था को परिवर्तित करने का काम करेगी।
विज्ञापन


स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित आम आदमी पार्टी सम्मेलन में पार्टी की नेता और दिल्ली की विधायक अलका लांबा ने कहा कि पांच दिनों से उत्तर प्रदेश में भ्रमण कर हालाताें को देख रही हूँ। यह क्षेत्र सासंद डिपंल यादव का है और विधायक भी सत्ता पक्ष के है, लेकिन यहां के हालात ठीक नही हैं। सीएम की पत्नी और सांसद भी एक महिला है उन्होने संसद में कभी निर्भया कांड का जिक्र नहीं किया जबकि निर्भया यूपी की ज्योति थी। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी के खिलाफ ममता बनर्जी की तर्ज पर यूपी में मायावती विरोध नहीं करती हैं। प्रदेश की राजनिति एक परिवार रूपी कंपनी चला रही है। सम्मेलन में अविनाश त्रिपाठी, डा.एस.पी सिंह, अरविंद कटियार, डा.आशाीष कुमार, आमोद सेंगर, अजय गुप्ता, गुडडा ठाकुर, पवन ठाकुर, राजबहादुर, अनुज पाठक आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें